VIDEO में देखें कैसे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार ट्रक

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट गांव के पास बने टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ियों में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद यह ट्रक बेरिकेट तोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना यूपी 100 को दी गई जिस पर ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई। हादसे ही यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

watch how truck hits the cars which stands in road side in noida toll plaza

सीसीटीवी में कैद घटना के अनुसार कोट गांव के पास बने टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रोला चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार से यहां लेकर आया। उसने पहले एक एंबुलेंस में टक्कर मारी और उसके बाद चार अन्य गाड़ियों को टक्कर मार कर वह टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग निकला। पीड़ित वाहन स्वामी अंकुर का कहना है कि जिस तरह से ट्रोला चालक तेज रफ्तार से आया और टक्कर मारकर चला गया उससे यहां बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना को देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+