Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: पहली ही बारिश में गिरा मकान का छज्जा, अंदर सो रहे पति-पत्नी की मौत, 3 बच्चे गंभीर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र के जखरेली गांव में दर्दनाक घटना हुई। बारिश के चलते एक परिवार के मकान की छत गिर गई। जिससे मकान में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनके तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडितों की जो हालत हुई है, वो तस्वीरें डरा देने वाली हैं।

Recommended Video

    VIDEO: पहली ही बारिश में गिरा मकान का छज्जा, अंदर सो रहे पति-पत्नी की मौत, 3 बच्चे गंभीर
    Watch video: Shahjahanpur, house collapsed due to rain, husband wife dead and their children injured

    संवाददाता ने घटनास्थल के वीडियो भेजकर बताया कि, घटना के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिरों में चोट लगी हैं। बताया जा रहा है कि, जखरेली गांव में कल्लू का मकान काफी जर्जर स्थिति में था। आज सुबह बारिश हुई तो वो मकान भरभरा कर ढह गया।

    Watch video: Shahjahanpur, house collapsed due to rain, husband wife dead and their children injured

    जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मकान में कल्लू और उसकी पत्नी अनीता सहित तीन बच्चे अंदर थे। ये पहली बारिश ही उस परिवार के लिए मौत का सबब बन गई। मकान गिरने से सब उसके मलबे में दब गए। पति-पत्नी को ज्यादा चोटें आईं। इस​लिए उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+