सीएम खुद आना चाहते थे विवेक के घर, फोन पर कल्पना से कहा था- बहन बोलिये मैं कहां आ जाऊं

लखनऊ। 'बहन बताइए, मुझे कहां आना है, मैं आ रहा हूं आपके घर पर मिलने'... जी हां, ये वो शब्द हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहें हैं। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से सोमवार को सीएम आवास में मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। इस मुलाकात से पहले सीएम ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से फोन पर बात करके ये बात कही थी। बता दें कि पीड़ित परिवार को स्वयं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ही सीएम आवास लेकर गए थे।

खुद

कल्पना ने बताया, 'पहले दिन से ही मैं कह रही थी कि मैं मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहती हूं। मैं उन्हें अपनी व्यथा सुनाना चाहती हूं। उन्होंने वह मेरी मांग स्वीकार की। आज सीएम लखनऊ में थे और मेरे आवास पर मिलने के लिए आना चाहते थे।'

साथ ही कल्पना ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने मुझे फोन किया और मुझसे पूछा कि 'बहन बताइए, मुझे कहां आना है। मैं आ रहा हूं आपके घर पर मिलने', लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। मैंने सीएम से कहा कि मेरा घर बहुत छोटा है और यहां पर बहुत सारे लोग हैं। मेरी आपसे आराम से यहां बात नहीं हो पाएगी।

कल्पना ने बताया कि ऐसे में मैंने उनसे पूछा कि 'आप बताइए, मुझे कहां आना है।' इसके बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सर को भेजा। वह मेरे घर आए और मुझे सम्मानपूर्वक मेरे बच्चों के साथ सीएम आवास लेकर गए।' जहां सीएम योगी से मेरी मुलाकात कराई। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनका राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है।

मुलाकात में कल्पना तिवारी से सीएम ने कहा...
सीएम से मिलने के बाद कल्पना ने बताया कि 'सीएम सर ने यही कहा कि जो हुआ है, उसके लिए हम कितना पछता रहे हैं। कितना शर्मिंदा हैं, हम जानते हैं। उसकी कोई क्षतिपूर्ति नहीं कर सकता हैं। साथ ही उन्होंने मुझे बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है और वे जेल में बंद हैं।'

बच्चियों के लिए 5-5 लाख रुपये की एफडी
मुलाकात में कल्पना ने सीएम से कहा, 'मैं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहती हूं। इसके साथ-साथ नौकरी, आवास, मेरी बच्चियों की पढ़ाई और मेरी सास की देखभाल के लिए व्यवस्था भी मेरी मांग है। जिस पर सीएम ने मेरी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।' सीएम योगी ने दोनों बच्चियों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की एफडी और मृतक विवेक की मां के लिए भी पांच लाख रुपये की एफडी कराने का आश्वासन दिया।

कल्पना ने सीएम का जताया आभार
सीएम से मिलने के बाद कल्पना ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। पहले भी मैंने कहा था कि मुझे राज्य सरकार पर भरोसा है और वह भरोसा आज और भी बढ़ गया है। पहले मुझे परिस्थितियों की वजह से कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, लेकिन मुझे सीएम से आज मिलने के बाद कुछ ढांढस बंधा है कि मेरे पति मेरे ऊपर जो जिम्मेदारियां छोड़ कर गए हैं, शायद मैं उन्हें पूरा कर पाउंगी। इसके लिए मैं सीएम की आभारी हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+