Viral Video: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले व्रत, बाद में आतिशबाजी; Seema Haider ने ऐसे मनाया जश्न
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अपने प्रेमी सचिन और परिवार के लोगों के साथ इसका जश्न मनाया। सीमा ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो गया है। साथ ही सभी देशवासियों के लिए ये बेहद खुशी का पल है। आतिशबाजी करते हुए सीमा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
चंद्रयान की लैंडिंग से पहले व्रत, बाद में आतिशबाजी
आपको बता दें कि 23 अगस्त को जिस दिन चंद्रयान अपनी लैंडिंग करने वाला था, उस दिन सीमा हैदर ने व्रत रखा था। सीमा ने एक वीडियो वायरल कर कहा था कि जब तक चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर नहीं उतर जाता है, तब तक वह पूजा अर्चना करते हुए भूखी प्यासी रहेंगी। वहीं जब बुधवार की शाम चंद्रयान चांद की सतह पर उतरा तो सीमा ने अपना व्रत खोला और उसके बाद छत पर पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ आतिशबाजी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो गया
सीमा हैदर ने न सिर्फ आतिशबाजी की बल्कि इस दौरान उसने खुशी मनाते हुए 'भारत माता की जय' और 'वन्दे मातरम्' के जयकारे भी लगाए। उन्होंने इस सफलता को देश के लिए खुशी का पल बताया। साथ ही सीमा ने एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें उसने कहा है कि "अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो गया है।" सीमा के साथ आतिशबाजी करते वक्त सचिन और उसके परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
हर हिन्दू त्योहार मना रही सीमा हैदर
दरअसल, सीमा हैदर लगभग हर हिंदू त्योहार को खुशी से सचिन के परिवार के साथ मना रही हैं। फिर चाहें वो तीज का त्योहार हो, नागपंचमी हो या रक्षाबंधन का त्योहार हो। रक्षाबंधन के लिए तो उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई राजनेताओं को राखी डाक द्वारा भेजी भी दी है।
हिंदू त्योहार मनाने में काफी खुशी होती है
सीमा का कहना है कि उसको हिंदू त्योहार मनाने में काफी खुशी होती है। आपको बता दे कि सीमा कई महीनों पहले नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से रबूपुरा कस्बे में आकर अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी। जिसकी जानकारी जांच एजेंसी और पुलिस को लगी तो उसको गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन तीन दिन बाद उसको जमानत दे दी गई थी। उसके बाद से ही वह अपने बच्चों और प्रेमी सचिन के साथ रबूपुरा क़स्बे में रह रही है।












Click it and Unblock the Notifications