Viral Video: कभी ऑक्सीजन पाइप पर तो कभी मरीज के बेड पर.. Rampur जिला अस्पताल में चूहों का आतंक
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्तिथ जिला अस्पताल का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलते इस वीडियो में मरीजों के ऊपर चूहे टहल रहे हैं, ऑक्सीजन पाइप पर दौड़ रहे हैं और मेडिकल उपकरणों को अपना बगीचा बनाया हुआ है।
दरअसल, रामपुर जिला अस्पताल का शानदार तीन मंजिला भवन बना हुआ है। यहां मरीजों के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। डायलिसिस, सीटी स्कैन, रंगीन एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून की सभी जांच की बात कही जाती है। लेकिन वायरल वीडियो में दिख रही चूहों की फौज ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने आर्थोपेडिक वार्ड का है। यह वीडियो किसी मरीज के तीमारदार द्वारा बनाया गया है और वायरल किया गया है। वीडियो में करीब 10 से 12 चूहे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। यह चूहे घायल मरीजों के सिर के पास तक जाते दिख रहे हैं। इस दौरान चूहे बेड पर लेटे मरीज के चारों तरफ घूम रहे हैं।
उधर, मामला वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी है। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल के जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एचके मित्रा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें चूहे दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए संबंधित को सख्त तौर से निर्देशित किया गया है कि सभी वार्डों में चूहे मार दवा रखवाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications