Video: फुर्सत से चल रहे थे जाम पर जाम..तभी टेबल के नीचे से निकला 12 फुट लंबा अजगर, फुर्र हो गया सारा नशा
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक वाइन शॉप में शराब पी रहे लोगों का नशा उस समय अचानक उतर गया, जब उन्होंने टेबल के नीचे एक 12 फीट लंबे अजगर को बैठे देखा। इसके बाद वाइन शॉप समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची टीम कोबरा ने अजगर का रेस्क्यू किया और ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
दरअसल, पूरा मामला शाहदरा थाना क्षेत्र के चुंगी चौराहा स्थित राजन वाइन शॉप का है। यहां शॉप के सामने एक काउंटर रखा हुआ है। सोमवार की रात करीब 12.30 बजे यहां कुछ लोग बड़े आराम से वाइन पी रहे थे। तभी अचानक 12 फीट लंबा अजगर कहीं से आकर इस काउंटर के नीचे बैठ गया। जैसे ही लोगों की नजर अजगर पर पड़ी तो वहां भगदड़ मच गई। शराबियों का सारा नशा गायब हो गया।

इतने विशालकाय अजगर को देख लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इन्ही में से किसी ने अजगर की सूचना टीम कोबरा को दी। सूचना पर टीम कोबरा मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू करके अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications