Hardoi: सिपाहियों ने महिला को जमीन पर घसीटा... Video VIral होते ही मचा हड़कंप, दोनों ससपेंड
हरदोई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दो पुलिसकर्मी एक महिला को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे के खिलाफ तरह-तरह की बातें होने लगी। मामले में एसपी हरदोई एक्शन में आए और उन्होंने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को फिलहाल ससपेंड कर दिया है और जांच सीओ को सौंप दी है।
बता दें कि जिस वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रही हैं, वो वाकई अमानवीय है। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने सास-ससुर की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। जहां से महिला आरक्षियों को आदेश मिला कि इसे महिला थाने ले जाओ। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने इसे अपने साथ चलने को कहा लेकिन यह टस से मस नहीं हुई और सड़क पर ही बैठ गई।

उधर, सड़क पर बैठ जाने के कारण ट्रैफिक भी बाधित होने लगा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे खेंचकर ले जाने का रास्ता अपनाया। लिहाजा जो दृश्य बना उसमे महिला पूरे तरीके से जमीन पर लेटकर घिसटती हुई जा रही है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने इसे गाडी में बैठाया और महिला थाने ले गईं। इसी बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला पिहानी थाना क्षेत्र के बूढा गांव की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार यह महिला इससे पहले भी कई बार अपने सास ससुर की शिकायत कर चुकी है। बात यह भी सामने आ रही है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। लेकिन वहीं घटना के बारे में एसपी का कहना है कि "भले ही महिला मानसिक रूप से बीमार हो या कोई अन्य कारण हो, इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने दोनों महिला आरक्षियों को ससपेंड कर जांच सीओ को सौंप दी है।












Click it and Unblock the Notifications