viral video: कहीं बाइक पर 5 लोग तो कहीं स्कूटी पर 8, परिवहन मंत्री को रोकना पड़ गया अपना काफिला

एक तरफ परिवहन मंत्री का वायरल वीडियो जिसमें वे सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्कूटी को कार बनाकर सवारी करने वाला यह वायरल वीडियो सड़क सुरक्षा को चुनौती दे रहा है।

viral video 5 people on bike and 8 on scooty transport minister Dayashankar Singh stopped convoy

इन दिनों मोटरसाइकिल और स्कूटी को फोर व्हीलर की तरह प्रयोग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कहीं एक बाइक पर 5 लोग तो कहीं एक स्कूटी पर 8 लोग सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल परिवहन मंत्री ने रास्ते में जब एक बाइक पर सवार 5 लोगों को देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपना काफिला रोक दिया।

viral video 5 people on bike and 8 on scooty transport minister Dayashankar Singh stopped convoy

बाइक पर सवार 5 लोग, मंत्री ने रोका अपना काफिला
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बलिया सदर विधायक दयाशंकर सिंह लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान जब उन्हें एक ही मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग दिखे तो वे हैरान रह गए। मंत्री जी ने फटाक से अपना काफिला रोका और मोटरसाइकिल वाले परिवार के पास पहुंच गए। परिवहन मंत्री ने बाइक सवार को रोककर उन्हें समझना शुरू कर दिया। यही नहीं परिवहन मंत्री ने बाइक चालक को आगे से ऐसा न करने की सलाह के साथ साथ उसके बच्चों तथा परिवार की कसम भी दे डाली।

viral video 5 people on bike and 8 on scooty transport minister Dayashankar Singh stopped convoy

"क्या अपने बच्चों से प्यार करते हो?, ट्विटर पर वायरल हो रहा वीडियो
परिवहन मंत्री ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर और निजी फेसबुक एकाउंट पर भी शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जमकर परिवहन मंत्री की तारीफ भी कर रहे है। वीडियो में परिवहन मंत्री सड़क सुरक्षा के प्रति पूरे परिवार को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। मोटरसाइकिल चला रहे हैं शख्स से वे पूछ रहे हैं कि "क्या अपने बच्चों से प्यार करते हो? अगर एक्सीडेंट हो जाएगा तो क्या होगा? मैं परिवहन मंत्री हूं। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं।" फिर उन्होंने बाइक पर सवार मोटरसाइकिल स्वामी की पत्नी से पूछा, "आप बताइए, अपने बच्चों से प्यार करती हैं आप? फिर पूछा, करती हैं कि नहीं?' महिला ने कहा करते है। इसके बाद आगे से ऐसा न करने की नसीहत देकर उन्हें जाने दिया।

viral video 5 people on bike and 8 on scooty transport minister Dayashankar Singh stopped convoy

Recommended Video

    कहीं बाइक पर 5 लोग तो कहीं स्कूटी पर 8, परिवहन मंत्री को रोकना पड़ गया अपना काफिला

    स्कूटी पर 8 सवारी, सड़क सुरक्षा की उडी धज्जियां
    वहीं सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाता दूसरा वीडियो मेरठ के सरधना क्षेत्र का है। इस वीडियो में एक युवक लगभग आधा दर्जन बच्चों को बैठाकर सड़क पर तेज गति से जा रहा है। इसी दौरान उसका वीडियो राह चलते लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक बच्ची पीछे बैठी है तो उसी के बराबर में पायदान पर एक लड़की खड़ी हुई है। स्कूटर के पायदान पर तीन बच्चे हैं और चालक के पीछे भी दो बच्चे बैठे हुए हैं। पीछे काली ड्रेस में खड़ी बच्ची पायदान पर खड़ी होकर डांस करने का प्रयास कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+