यूपी: प्यार करने की मिली तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर युवक को पीटा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक को प्यार करने की तालिबानी सजा मिली है। यहां गांव वालों ने प्रेमी को लाठी डंडों से जमकर पीटा है। युवक को गंभीर हालता में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एससी/एसटी युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव वालें युवक को एक खंबे से बांधकर उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है।

Villagers beat a young man by pillar tied in Bareilly

जानकारी के अनुसार, घटना बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र की है। वायरल वीडियो में गांव वाले प्रेमी को एक खंबे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर रहे है। युवक ग्रामीणों से रहम की भीख मांगता है लेकिन किसी को भी उस पर दया नहीं आती। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जिसके बाद समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई जिस वजह से युवक की जान बच सकी। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों एक दूसरे से करते है प्यार: प्रेमिका
युवक की प्रेमिका भी अस्पताल में उसके साथ मौजूद है। प्रेमिका का कहना है की वो दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बीती रात ये दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया जिसके बाद दोनों को पहले पीटा और बाद में युवक को दीवार से बांधकर तालिबानी सजा दी गई।

घर वाले शादी के खिलाफ नहीं
प्रेमी की मां का कहना है कि वो इस शादी के लिए राजी हैं लेकिन लड़की के घर वाले शादी नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बताया की हम लोग जाटव हैं जबकि लड़की मौर्या बिरादरी की है जिस वजह से लड़की पक्ष शादी का विरोध कर रहा है। उनका कहना है की उनके बेटे को ग्रामीणों ने लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा है। उन्होंने बताया की पुलिस ही उनके बेटे को जिला अस्पताल लेकर आई है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह का कहना है की इस मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में 'विष्णु का अवतार' बताकर सड़क पर मचाया तांडव, पुलिसवाले को भी पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+