Usman Chaudhary: कौन है उस्मान चौधरी? जिसने उमेश पाल पर चलाई पहली गोली, अतीक ने कराया था धर्म परिवर्तन

उमेश पाल हत्याकांड के दूसरे शूटर उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। विजय चौधरी ने अपना धर्म परिवर्तन करके उस्मान चौधरी बना था।

usman chaudhary

Vijay Chaudhary alias Usman Chaudhary Killed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिस तरह से दिनदहाड़े उमेश पाल की सरेआम हत्या की गई उसके बाद यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था कि वह माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से स्पष्ट और तल्ख अंदाज में माफियाओं को लेकर अपना बयान दिया, उसके बाद यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और एक के बाद एक लगातार दूसरा एनकाउंटर किया है। प्रयागराज हत्याकांड के 11 दिन के भीतर यूपी पुलिस ने दो एनकाउंटर करके दो बदमाशों को ढेर कर दिया है। यूपी पुलिस ने पहले अरबाज और अब विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया है।

50 हजार रुपए का था ईनाम

50 हजार रुपए का था ईनाम

उस्मान चौधरी की बात करें तो उमेश पाल पर पहली गोली उसी ने मारी थी। उस्मान की गोली लगने के बाद उमेश गली में भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी दूसरे बदमाशों ने उमेश पाल का पीछा किया और उनपर गोलियां चलाई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद उस्मान चौधरी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले उस्मान चौधरी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

धर्म परिवर्तन कराया था

धर्म परिवर्तन कराया था

उस्मान चौधरी की बात करें तो उसका नाम विजय चौधरी था। रिपोर्ट की मानें तो उसने धर्म परिवर्तन किया था। माफिया अतीक अहमद ने ही विजय चौधरी का धर्म परिवर्तन कराया था, जिसके बाद उसने अपना नाम उस्मान चौधरी रख लिया था। उस्मान चौधरी शॉर्प शूटर था और उसपर पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। प्रयागराज हत्याकांड के बाद लगातार पुलिस उस्मान की तलाश कर रही थी। यूपी पुलिस ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि दूसरे राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी।

 12 बजे बाद होगा पोस्टमार्टम

12 बजे बाद होगा पोस्टमार्टम

यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने कौंधियारा इलाके में उस्मान का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में उस्मान की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद तीन डॉक्टरों की टीम इसका पोस्टमार्टम करेगी और इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। यहां पर कौंधियारा पुलिस थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+