VIDEO: मुरादाबाद में विधायक आवास के पास बिछा दी लाश, दो लोगों को गोलियों से भूना

लगातार सड़क पर दो लोगों की हत्या से पूरा इलाका थर्रा गया। पुलिस को लगता है कि ये दोनों मौतें आपस में ताल्लुक रखती हैं।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना गल शहीद स्थित कॉलोनी हरपाल नगर में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। यहां एक के बाद एक खुलेआम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खास बात ये है कि जिस इलाके में ये हत्याकांड हुआ वहां से कुछ दूरी पर ही भाजपा विधायक का निवास भी है। विधायक के इलाके में डबल मर्डर की सूचना पर तुरंत पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्योंकि घटना भाजपा विधायक के निवास के नजदीक की है लिहाजा विधायक के भाई भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मौके से पुलिस को मृतक के पास से एक तमंचा भी मिला है।

VIDEO: Two dead bodies were found near the MLA's house in Moradabad

ख़ास बात ये है कि इसी कॉलोनी में भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता का भी निवास है, सूचना पर वो भी तुरंत थाने पहुंचे और अधिकारियों को भी सूचित कर दिया। अभी पुलिस और अधिकारी इस हत्या की तफ्तीश कर ही रहे थे कि उन्हें फिर सूचना मिली कि 100 मीटर दूर एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लगातार सड़क पर दो लोगों की हत्या से पूरा इलाका थर्रा गया। पुलिस को लगता है कि ये दोनों मौतें आपस में ताल्लुक रखती हैं। अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या निकलकर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+