फेसबुक पर फोटो डालीं तो पिता ने प्रेमी का आधा सिर मुंडवाया, थप्पड़ मारते हुए गांव भर में फेरी लगवाई; वीडियो
अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके में एक युवक के सिर से आधे बाल मुंडवाकर उसे सरेराह बेइज्जत किया गया। युवक ने एकतरफा प्यार में फेसबुक पर एक युवती की फोटो अपलोड़ की थीं। युवती को पता चला तो उसने युवक को घर बुलवाया। जहां गुस्साए बैठे पिता ने युवक की पिटाई करवाई। कई लोगों ने उसे कसकर पकड़ा और उस्तरे से उसका सिर चौराहे जैसा बना डाला। वहीं, लोग उसे सरेराह थप्पड़ और धक्के मारते रहे। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

सिर से बाल काटे, थप्पड़ों से की गई युवक की बेइज्जती
अलीगढ़ जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के अनुसार, इगलास इलाके के सहारा खुर्द में वकील पुत्र जमील ने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक पर गांव की ही एक युवती के फोटो अपलोड किए। इसका पता उस युवती को चला तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने वकील को घर बुलाया। उसे पकड़कर उसके सिर से आधे बालों को उतार लिया और फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे गलियों में घुमाया।

जहां-जहां से उसे घुमाया, वहां राहगीरों ने भी उस पर हाथ साफ किए। जमकर पिटाई के बाद युवक पर आईटी एक्ट के तहत पुलिस में केस भी दर्ज किया गया। वह अब जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications