ग्रेटर नोएडा: बागेश्वर बाबा के दरबार में महिला से बदतमीजी, सुरक्षाकर्मी ने भक्त को उठाकर फेंका, Video

Baba Bageshwar News: बागेश्वर धाम बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री जहां भी जाते हैं, वहां आस्था का ज्वार उमड़ पड़ता है। ऐसा ही नजारा आजकल ग्रेटर नोएडा में देखने को मिल रहा है, जहां बाबा बागेश्वर की कथा सुनने उम़ड़ी लाखों भक्तों की भीड़ में बुधवार को भगदड़ मच गई। वहीं एक महिला से बदतमीजी का वीडियो भी सामने आया है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के करोड़ों में फॉलोवर्स हैं। उनके मुख से कथा सुनने के लिए लाखों लोग पांडाल में जमा हो जाते हैं। बाबा अपने बयानों से लेकर अपने दरबार तक चर्चाओं में रहते हैं। अब ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में चल रहे धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अचानक भगदड़ बेकाबू हो गई।

Baba Bageshwar News

बाबा के दरबार में भगदड़

जानकारी के मुताबिक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ग्रेटर नोएडा में जहां उनका दरबार 10 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इस बीच बुधवार (12 जुलाई) को उनके दिव्य दरबार में भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा: बागेश्वर बाबा के दरबार में महिला से बदतमीजी, सुरक्षाकर्मी ने भक्त को उठाकर फेंका

    मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भगदड़ के साथ गर्मी और उमस के चलते महिलाएं और बच्चे बेहोश हो गए। वहीं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनको तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया गया।

    10 लोगों के घायल होने की खबर

    दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में 12 जुलाई को भारी संख्या भक्त आए थे। ऐसे में सभी लोगों में दरबार में आगे जाने की होड़ मच गई, जिसके बाद लोग बैरिकेड्स तोड़कर आगे पहुंच गए, जिनको पुलिस ने समझा शांत कराया।

    पुलिस ने किया भगदड़ से इनकार

    हालांकि पुलिस ने भगदड़ की किसी भी तरह की खबर से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक गर्मी और उमस के कारण कई बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और पुरुष गिरकर बेहोश हुए थे, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। सभी स्वस्थ हैं। भगदड़ की सूचना पूरी तरह से भ्रामक और गलत है।

    दरबार में महिला से बदतमीजी

    इस बीच एक महिला भक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा बागेश्वर धाम सरकार की कथा में सुरक्षाकर्मी एक महिला भक्त को उठाकर फेंक रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा महिला श्रद्धालु को उठाकर फेंक रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपना जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+