बारिश में यूपी रोडवेज के अंदर अपनी व्यवस्था स्वयं करें! बस के अंदर छाता लेकर बैठे यात्री का Video Viral
UP Roadways Viral Video: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही है। सोशल मीडिया पर यूपी रोडवेज बस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बस के अंदर बैठा यात्री बारिश से बचने के लिए छतरी खोलकर बैठा है।
वायरल वीडियो महोबा से बांदा जाने वाली रोडवेज बस की बताई जा रही है। जहां बरसात आने पर बस पूरी पानी-पानी हो गई और अंदर बैठा यात्री खुद को भीगने से बचाने के लिए छाते का सहारा ले रहा है।

बताया जा रहा है कि अचानक बारिश होने से रोडवेज बस में पानी टपकने लगा, जिसके बाद बचने के लिए यात्री को छाता का सहारा लेना पड़ा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पूरी बस खाली है, लेकिन लोग भीगने से बचने के लिए बस में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद रोडवेज विभागीय की साफ लापरवाही उजागर हो रही है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सोमवार (01 जुलाई) का बताया जा रहा है। बस के अंदर कुछ जगहों पर बारिश का पानी साफ टपकता नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग एक्शन में आ गया और अफसरों ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
फिलहाल इस वीडियो में यूपी रोडवेज सहित महोबा डिपो की बसों की खस्ताहाल को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 95 टी 2227 मानिकपुर से चलकर महोबा आ रही थी। रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते बस पानी-पानी हो गई, जिसको वीडियो किसी यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications