तमंचे के बल पर यूपी में अवैध खनन, वीडियो हुआ वायरल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रामगंगा नदी पर अवैध हथियारों के दम पर जेसीबी से हो रहे खनन के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो से साफ जाहिर है कि खनन माफिया किस तरह उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा को ठेंगा दिखा रहे हैं। इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारी बोलने को तैयार नही हैं।

सिविल लाइन क्षेत्र से बहने वाली रामगंगा नदी में जेसीबी से तमंचों के बल पर अवैध रूप से खनन होते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में खनन कराने वाले लोग अवैध हथियार दिखाते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

इन दबंगो के कहर से पीड़ित लोग भी वीडियो में अपनी पीड़ा बयान करते हुए नजर आ रहे हैं। इन पीड़ितों का कहना है कि आरोपी सौ रुपये प्रति व्यक्ति लेते हैं। खनन माफिया इनसे मारपीट भी करते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो। अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।












Click it and Unblock the Notifications