Vice President Election: 'बीजेपी यूज एंड थ्रो वाली पार्टी', सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा बयान
Vice Presidential Election Latest News Akhilesh Yadav Uttar Pradesh: देश के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान उन्होंने मीडियाकर्मी के प्रश्न का जवाब देने के दौरान दिया।
वोट अंतर आत्मा से पड़ता है
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आंकड़े अपनी जगह हैं वोट अपनी जगह। वोट तो अंतर आत्मा की आवाज से पड़ता है।

बीजेपी इस्तेमाली पार्टी है
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश यह जानता है कि बीजेपी इस्तेमाली पार्टी है। यह यूज एंड थ्रो करना जानती है। ऐसा ही कुछ जगदीप धनखड़ जी के साथ भी हुआ है।
पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी पहले इस्तेमाल करती है, उसके बाद बर्बाद करती है। यही इसकी नीति है।
जीत हमारी होगी
अखिलेश इस चुनाव के परिणाम को लेकर काफी सकारात्मक दिख रहें हैं। उन्होंने कहा कि जीत का नंबर हम लोगों के पक्ष में आएगा।
एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications