योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में भाजपा ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी: वीरप्पा मोइली
लखनऊ, 07 सितंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने पंजाब में एक बार फिर से कांग्रेस की जीत की बात कही है। मोइली ने कहा कि कांग्रेस निसंदेह पंजाब विधानसभा चुनाव में वापसी करेगी। छत्तीसगढ़ में भी हम वापसी रेंगे क्योंकि हमने वहां काफी अच्छी सरकार दी है, वहां हमारे पास काफी अच्छा नेतृत्व है। जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है वहां योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी अच्छा काम कर रही हैं। जब आप योगी की तुलना प्रियंका से करते हैं तो इसमे कोई कोई संदेह नहीं है कि उत्तर प्रदेश के लोग प्रियंका गांधी और कांग्रेस को चुनेंगे।













Click it and Unblock the Notifications