वाराणसी: अखिलेश के मंत्री के पास नहीं है डिग्री, ना कोई मेल आईडी, पर शिक्षित हैं
अखिलेश के मंत्री, प्रत्याशी और नेता सुरेंद्र पटेल के पास ना तो कोई डिग्री है और ना ही कोई मेल आइडी लेकिन फिर भी वे अपनी साक्षरता का बखान कर रहे हैं।
वाराणसी। भले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने प्रदेश को स्मार्टफोन बांट कर ये कहते हो कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश के पीएम नरेंद्र मोदी से पहले इस प्रदेश को डिजिटल इंडिया की और अग्रसर किया है। लेकिन उनके कैबिनेट में शामिल मंत्री और वाराणसी में उम्मीदवार बने प्रत्याशी का चुनावी विवरण देखा जाए तो अखिलेश यादव के इस प्रयास पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लगता दिख रहा है। ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के कपड़े और हमारे वादों की नकल करते हैं: अखिलेश यादव

ये है आखिर पूरा मामला ?
जिस मंत्री जी की बात कर रहे हैं वो फिलहाल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सेवापुरी सीट से उम्मीदवार हैं और इसके पहले वो यहां के सिटिंग एमएलए भी हैं। यहीं नहीं अखिलेश सरकार में ये पूरे पांच साल लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी रहे हैं। इनका नाम हैं सुरेंद्र पटेल। नेता ने नामांकन हलफनामे में जो "शिक्षा" का विवरण दिया है उसमें ना तो इनके पास कोई शैक्षिक योग्यता की डिग्री हैं और ना ही आज के दौर के हिसाब से या फिर यूं कहे अखिलेश जी के डिजिटलाइजेशन युग के लिए कोई " मेल आईडी " फिर भी ये शिक्षित हैं।

क्या कहते हैं सपा नेता सुरेंद्र पटेल ?

कैसे बनेगा उत्तर प्रदेश डिजिटल ?
बता दें कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को देश के पीएम नरेंद्र मोदी से पहले डिजिटल इंडिया बनाने के लिए पूरजोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी ही पार्टी में अनपढ़ नेता, मंत्री और उम्मीदवार ही उनके इस उद्देश्य पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। जो कि अखिलेश यादव के इस प्रयास पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लगता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications