काशी के सोनिया इलाके में बसता है मोदी का एक 'गुजरात', देखिए तस्वीरें

काशी के सोनिया इलाके में एक गली में करीब 20 गुजराती परिवार रहते हैं जिनमें 650 से ज्यादा वोटर हैं और इलाके में इस गली को गुजराती गली के नाम से जाना जाता है।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही काशी के सांसद बीते लोकसभा चुनाव के बाद हुए हैं। लेकिन उनका गुजरात राज्य कई सालों पहले ही काशी आ चुका था। जिसे आज गुजराती गली के नाम से जाना जाता है। वाराणसी के सैर थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में करीब 20 से ऊपर गुजराती परिवार रहते हैं जिनमें 650 से ज्यादा वोटर हैं। बीते लोकसभा चुनाव में ही ये लोग अपना वोट मोदी के नाम कर चुके हैं। यही नहीं विधानसभा के चुनावी समर में भी ये मोदी के दीवाने हैं और बीजेपी और प्रधानमंत्री के विजयी होने की कामना भी करते हैं। मात्र 500 मीटर के दायरे में रहने वाले इन लोगों की आबादी इस वक्त बच्चों को लेकर करीब 1000 की है। 1960 -65 के बीच 8 से 10 गुजरात परिवार रोजगार की तलाश में काशी आये थे। जिनके पास आज भी ना तो अपना घर है और ना ही ठोस रोजगार।

तंग गलियों में गुजरता हैं इनका जीवन

तंग गलियों में गुजरता हैं इनका जीवन

1000 की आबादी वाले इस परिवार के लोगों का जीवन तंग गलियों में गुजरता है जो करीब 500 मीटर की हैं। यही नहीं सभी परिवार यहां किराे के मकान में रहते हैं। इनके पास कोई ठोस रोजगार और नौकरी भी नहीं है जिसके कारण ये सभी परिवार आज भी बदहाली की जिंदगी गुजार रहे हैं। इन गुजरातियों के परिवार के पुरुष मदिरा पीने के शौकीन होते हैं जिसके कारण इनके घर की महिलाओं को घर के बाहर निकल कर काम करने जाना पड़ता है। बताया गया कि इसी बस्ती में रहने वालों की शदियां इन्हीं के आसपास के रहने वाले लड़कों से ही की जाती रही है और जोड़े खुद की मर्जी से ही बनते हैं जहां लड़का-लड़की खुद ही राजी हो जाते हैं और बिना दहेज के इनकी शादी कर दी जाती है।

घर-घर जाकर करती हैं महिलाएं व्यवसाय

घर-घर जाकर करती हैं महिलाएं व्यवसाय

गुजरती गली में रहने वाले परिवार की महिलायें अपना खुद का काम करती हैं जिसके लिए इन्हें शहर के हर चौखट तक जाना पड़ता है ये महिलायें दिन में घूमकर बर्तन बदलकर पुराने कपड़े लेती हैं। वहीं ठण्ड के समय में कंबल बदलकर पुराने कपडे़ लेती है। यही नहीं ये कपड़ों के बदले अब प्लास्टिक के सामान और घरेलू इस्तेमाल की हर चीज के लिए घर-घर पहुंचती हैं। गुजरात की रहने वाली अनीता ने बताया हमारे यहां रीत है कि लड़की की शादी में बारातियों को खाना नहीं खिलाया जाता है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव हमारा प्रमुख त्यौहार है , चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए गुजराती गली वाले कहते है ,मोदी अपना भाई है।

बस्ती के लोग करते हैं पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

बस्ती के लोग करते हैं पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

पार्षद पूर्णमासी गुप्ता ने बताया कि यहां 2 परसेंट भी शिक्षा नहीं है लेकिन गरीबी बहुत है। ये लोग अपनी लाइफ का लुफ्त उठाते हैं। इनको सरकारी घरों की सबसे ज्यादा जरूरत हैं कुछ लोगों को शहर के बाहरी इलाकों में पक्का आवास दिया गया है और कुछ गली में ही पक्के मकान बनवा चुके हैं, तो कुछ गुजराती झुग्गी झोपडियों में ही रहते हैं। इसके आलावा ये लोग नॉनवेज और मद्यपान के शौक़ी है। लेकिन इतनी तकलीफ में रहने के बावजूद भी ये लोग प्रधानमंत्री के ऊपर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। इनका कहना है कि एक ना एक दिन पीएम इनका लाइफ स्टाइल जरूर बदल देंगे। ये भी पढे़ं: VIDEO: मोदी के गढ़ में पर्चा भरने पहुंचे एक प्रत्याशी ने पकड़े पुलिसवाले के पांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+