डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दलित के घर खाना खाकर विपक्ष पर चलाए शब्द बाण

वाराणसी। इन दिनों भाजपा खुद पर लगे दलित विरोधी टैग को हटाने की पूरी कोशिश में लगी है। इसके लिए केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा के नेता जुगत में हैं। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेता इन दिनों दलितों के घर भोजन का आमंत्रण तेजी से स्वीकार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी की ओर से शुरू किया गया दलित के घर खाना खाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चलकर जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ दलितों के घर खाना खाकर आपसी सौहार्द की भावना को बल देने की कोशिश की थी। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दलित के घर खाना खाकर भाजपा के दलित प्रेम की इस रीति को जारी रखा

भाजपा के दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना

भाजपा के दलित कार्यकर्ता के घर खाया खाना

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस समय अपने दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तो वही रात्रि प्रवास पर भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का हुजूम अचानक के जब दलित कार्यकर्ता संजय कुमार के शिवपुर थाना क्षेत्र के टकटकपुर आवास पर पहुँचे तो सभी आवभगत में जुट गए। वहीं भोजन कार्यक्रम के बाद गांव के चौपाल में हिस्सा लेने पहुँचे केशव मौर्य ने विपक्ष पर शब्दों के बाण चलाए।

गर्दिश में हैं सपा के सितारे, लैपटॉप के लॉलीपॉप ने यूपी को पीछे किया

गर्दिश में हैं सपा के सितारे, लैपटॉप के लॉलीपॉप ने यूपी को पीछे किया

चौपाल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मुखातिब केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी की चिंता करने की आवश्यकता है, जो इन दिनों गर्दिशों में है। हमारी पार्टी इस वक्त जनता के बीच रह रही है उनकी समस्याओं को सुन समाधान में जुटी है। हम जहाँ भी जा रहे हैं पीएम मोदी और सीएम योगी के जयकारे लग रहे हैं। यही नहीं यूपी बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप दिए जाने की अखिलेश की घोषणा को आड़े हाथ लेते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि जब सूबे में सपा की सरकार थी तो उन्होंने कई लोगों को लैपटॉप बांटे। उसका परिणाम है कि युवाओं को मेहनत नहीं गिफ्ट की आदत लग गई। इस बार फिर लैपटॉप का लॉलीपॉप सपा युवाओं को दिखा रहे हैं लेकिन फिर भी सपा के सितारे गर्दिश में हैं।

 राहुल पर साधा निशाना, कहा कर्नाटक में खिलेगा कमल

राहुल पर साधा निशाना, कहा कर्नाटक में खिलेगा कमल

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बराबरी कभी नहीं कर सकते। इसलिए डोकलाम जाने की बातें ना करें। भले ही उनकी पार्टी ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की गद्दी दे दी हो लेकिन जनता समझदार है और उन्हें प्रधानमंत्री की गद्दी नहीं सौंपने वाली है। राहुल गांधी के मानसरोवर की यात्रा से जुड़े सवाल का जबाब देते हुए कहा कि भगवान के लिए भाव आया है तो अच्छी बात है लेकिन ध्यान देना होगा कि ये कही चुनावी स्टन्ट तो नहीं है। कर्नाटक चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि आज पूरा देश भाजपा के साथ है और इस बात के कर्नाटक चुनाव परिणाम में कमल ही खिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+