वाराणसी: सीएम अखिलेश यादव के बिजली के दावे की पोल खोलता ये गांव
वाराणसी में शहर दक्षिणी के मौजूदा विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के प्रदर्शन और धरने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री ने वाराणसी को बिजली कटौती मुक्त करने की बात कही थी।
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के मुखिया अखिलेश यादव के पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में 24 घंटे बिजली के दावे को ये गांव पोल खोल रहा है। वाराणसी के सारनाथ स्थित मवईया मलिन बिजली की कमी से बिलबिलाते लोगों ने सभी दावों को खारिज कर दिया। ये भी पढ़ें: अमित शाह का विवादित बयान-कांग्रेस, सपा और बीएसपी के राज में गाय, भैंस, बैल की खून की नदियां बहीं

सपा प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
वाराणसी में शहर दक्षिणी के मौजूदा विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के प्रदर्शन और धरने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री ने वाराणसी को बिजली कटौती मुक्त कर दिया था। इसकी ज़मीनी हकीकत क्या है यह किसी ने आज तक जानने की कोशिश नहीं की। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में इस बात को उछाला तो चारों तरफ बवाल मच गया और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

नहीं आती सड़ी गर्मियों में भी बिजली
वहीं, काशी में बिजली कटौती के सच को जानने के लिए oneindia वाराणसी के सारनाथ स्थित मवइया दलित बस्ती पहुंचा। जहां गर्मी की शुरुआत में ही जनता बिजली के लिए परेशान है। चुनाव के बाद प्रदेश में शिक्षा परिषद् की परीक्षाएं शुरू होने वाली है लेकिन इस इलाके में छात्र मोमबत्ती की रौशनी में अपना भविष्य सवारने के लिए प्रयासरत्त है। स्थिति ये है कि एक हफ्ते रात तो एक हफ्ते दिन की कटौती को गांव वाले कई सालों से झेल रहे हैं। 24 घंटे में बमुश्किल 12 घंटे बिजली मिलती है।

गांव की महिलाएं है ज्यादा परेशान
सबसे ज़्यादा बिजली कटौती से परेशान है गृहणियां हैं। उनका कहना है कि हर बार नेता लोग आते हैं, कहते है बिजली सही हो जाएगी 8 घंटे से ज़्यादा बिजली नहीं आयी। न कोई सांसद ना कोई विधायक सभी बस वादा करते हैं। गांव की निवासी शकीला कहती हैं कि जो भी काम होता हैं हम दिन में कर लेते है। क्योंकि रात में कटौती होती है ऐसा आज से नहीं बल्कि अब तक हमेसा से होता आया है। उषा कहती है कि अब तो आदत हो गयी है। वहीं, मुन्नी देवी ने अपना गुस्सा उतारते हुए कहा कि बिजली के कारण न पानी मिलता है और ना ही कोई अन्य सुविधा।

कभी रात तो कभी दिन में आती है बिजली
दरअसल, वाराणसी में बिजली की समस्या हमेशा से रही है, अगर बात करें पिछले 2 सालों की, तो शहर में बिजली की सुधार काफी हुई हैं लेकिन गांव में आज भी स्थिति वही है जैसे पहले थी। आज भी वाराणसी में स्थित गांव में बिजली घंटो के हिसाब से ही मिलती है कभी रात तो कभी दिन की पारी होती है। ये भी पढे़ं: यूपी चुनाव 2017: प्रधानमंत्री मोदी ने गधे वाले बयान पर दिया अखिलेश को जवाब












Click it and Unblock the Notifications