मोदी के गढ़ में भाजपा को एक और झटका, BJP नेता ने थामा सपा का हाथ
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा वाराणसी महानगर के महामंत्री महेंद्र सिंह गौतम पेशे से अधिवक्ता हैं और वाराणसी के लल्लापुरा से पार्षद भी रह चुके हैं।
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र की इकाई को एक और बड़ा झटका लगा। वाराणसी के महानगर महामंत्री ने पार्टी से नाता तोड़ कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बदायू के सांसद धर्मेंद्र यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बीजेपी के पदाधिकारी के साथ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रोफ़ेसर सुधीर शुक्ल ने भी सपा का दमन थाम लिया है। धर्मेंद्र वाराणसी में शिवपुर और उत्तरी विधानसभा प्रत्याशियों के लिए सपा की लहर बनाने और प्रचार करने आये हुए थे।

कौन हैं महेंद्र सिंह गौतम?
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा वाराणसी महानगर के महामंत्री महेंद्र सिंह गौतम पेशे से अधिवक्ता हैं और वाराणसी के लल्लापुरा से पार्षद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी से इनका नाता हैं। 1993 से 1996 तक ये समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। 2010 से 2012 तक नगर निगम के उपसभापति का दायित्व भी संभाला हैं। मुरली मनोहर जोशी के चुनाव के दौरान सपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और बीजेपी के महानगर महामंत्री भी रहे। शनिवार को पार्टी से नाता तोड़ सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के समक्ष पुनः सपा का दामन थाम लिया। इनके साथ सैकड़ों भाजपा शहर उत्तरी और शहर कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ली।

बीजेपी हिंदू-मुस्लिम की बात करती है
महेंद्र सिंह गौतम ने oneindia को बताया कि भाजपा को हरबार चुनाव में ही राम मंदिर याद आता हैं, इनके आलावा भाजपा के अमित शाह से लेकर तमाम शीर्ष नेता तानाशाही करते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव बात नहीं विकास का काम कर रहे हैं वाराणसी में काशी के कार्यकर्ताओ की नहीं बल्कि गुजराती समर्थकों की पूछ हो रही हैं और ये हाल वाराणसी के साथ-साथ प्रदेश और देश में हो चूका हैं जिसका प्रमाण हैं कि वाराणसी में सुनील ओझा ,प्रदेश में सुनील बंसल और देश में अमित शाह पार्टी हैं। अब मोदी जी 'सबका साथ और सबका विकास' छोड़ हिन्दू मुस्लिम की बात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: मुलायम से खफा अमर सिंह को अब पीएम मोदी में दिखे भगवान कृष्ण












Click it and Unblock the Notifications