वाराणसी: बीजेपी को बड़ी राहत, इस वजह से पीछे हटीं अपना दल की अनुप्रिया पटेल
बीजेपी की गठबंधन पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने वाराणसी के रोहनिया विधानसभा और मिर्जापुर के चुनार से अपने प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की घोषणा कर दी है।

हालांकि एक तरफ भाजपा को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा में अनुप्रिया के दल से प्रत्याशी वापस लेने के बाद राहत भले ही मिली हो लेकिन अभी मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। क्योंकि इस सीट पर प्रदेश के पी.डब्लू.डी. मंत्री के भाई और वर्तमान विधायक भी भाजपा के सुरेंद्र नारायण को टक्कर देने को तैयार हैं। बता दें कि सुरेंद्र ने बीते उपचुनाव में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को शिकस्त दी थी।

ऐसे निकाला गया समस्या का समाधान
दरअसल, अनुप्रिया पटेल और भारतीय जनता पार्टी के बीच तब ठना-ठनी हुई जब बीजेपी ने इलाहाबाद के सोरांव से सुरेंद्र चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित पर दिया था, जिसके बाद से अनुप्रिया ने पार्टी के प्रवक्ता बिजेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी की दो और मिर्जापुर की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने आ आदेश दे दिया था। ऐसे में जब भाजपा और अपना दल की अनुप्रिया गुट में समझौता हो गया तो oneindia से बात करते हुए अपना दल के प्रवक्ता बिजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की अनुप्रिया के आदेश के बाद वाराणसी की रोहनिया से अपने उम्मीदवार उदय सिंह पटेल और चुनार से अनिल सिंह पटेल का नाम वापस ले लिया है। अब मंगलवार को सोनभद्र के दुध्दी सीट को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी जिसके बाद और भी परिवर्तन किये जा सकते हैं। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद: अपना दल को मनाने के लिए केशव मौर्य ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications