UP News: ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित इन प्रदेशों से आगे निकला यूपी, जानिए क्या है बड़ी उपलब्धि?

Uttar Pradesh Latest News: उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह देश के कई राज्यों से आगे निकला चुका है। इसमें ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्य शामिल हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि क्या है?


इस मामले में निकला आगे

वज्रपात से होने वाली मौतों के मामले में देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित राज्य है। उत्तर प्रदेश में वज्रपात से मृत्यु दर प्रति लाख आबादी पर महज 0.14 है। जो कर्नाटक (0.15), बिहार (0.31), मध्य प्रदेश (0.31), झारखंड (1.01) और उड़ीसा (0.35) से काफी कम है।

vajrapat

वज्रपात के मामले में सुरक्षित

उत्तर प्रदेश वज्रपात के मामले में बहुत सुरक्षित है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित चेतावनी के उपायों से यह सफलता मिली है।

सरकार ने वज्रपात से निपटने के लिए समग्र रणनीति बनाई। गांव गांव तक मौसम अपडेट पहुंचाने, शेल्टर होम्स का निर्माण और आकाशीय बिजली से बचाव विषय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्रामीणों को पेड़ों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की ट्रेनिंग दी गई, जिसका सीधा असर दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने से यूपी मॉडल अब अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बन सकता है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+