उत्तराखंड की सांसद निधि UP में बांटने वाले ये बीजेपी MP कौन? RTI में चौंकाने वाला खुलासा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन राज्य के कुछ माननीय सांसदों का दिल दूसरे राज्यों के लिए ज्यादा धड़क रहा है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत हुए एक चौंकाने वाले खुलासे ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

पता चला है कि उत्तराखंड के सांसदों ने अपनी निधि का एक बड़ा हिस्सा राज्य से बाहर उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों के विकास पर खर्च कर दिया है।

mala rajya lakshmi shah with cm pushkar dhami

आरटीआई से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, सांसदों ने उत्तराखंड से बाहर ट्यूबवेल लगवाने, स्कूल और सामुदायिक भवन बनाने जैसे कामों के लिए करीब 1.28 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

सांसद निधि UP में बांटने वाले ये बीजेपी MP कौन?

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे ऊपर टिहरी गढ़वाल की लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का नाम है। उन्होंने दूसरे राज्यों के प्रति सबसे ज्यादा दरियादिली दिखाई है। सांसद शाह ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के विकास के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की। इस पैसे का इस्तेमाल वहां फुटपाथ, पैदल मार्ग और पीने के पानी से जुड़े कामों में किया जाना है।

सिर्फ लोकसभा ही नहीं, राज्यसभा सांसदों का रुख भी कुछ ऐसा ही रहा है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हरियाणा में शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की राशि दी है। वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के समय (2010-16) में स्वीकृत की गई 3 लाख रुपये की राशि अब दिसंबर 2025 में जारी हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए है।

अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने भी अपने संसदीय क्षेत्र की सीमाओं से बाहर जाकर नैनीताल जिले के स्कूलों में हॉल और कमरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए।

क्या राज्य से बाहर खर्च किया जा सकता है पैसा?

सांसदों द्वारा दूसरे राज्यों में पैसा खर्च करना अब मुमकिन हो गया है क्योंकि नियमों में बदलाव कर दिया गया है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के अगस्त 2024 के एक आदेश के मुताबिक, अब कोई भी सांसद पूरे देश में कहीं भी विकास कार्यों के लिए अपनी निधि की सिफारिश कर सकता है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा एक साल में 50 लाख रुपये तय की गई है।

इस पूरे मामले में सांसद ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का कहना है कि उत्तराखंड के लोग पूरे देश में फैले हुए हैं और कुछ लोग अपनी जरूरतें लेकर उनके पास आए थे, इसलिए उन्हें मदद दी गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि टिहरी का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है और निधि का बड़ा हिस्सा वहीं खर्च होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+