UP: योगी सरकार की इस खास योजना से हर ब्लॉक के दो किसान बनेंगे ड्रोन पायलट
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक ऐसे किसानों के हित के लिए ड्रोन पायलट परियोजना चलाई है। इसमें किसानों को प्रशिक्षित कर आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा।
सीएम योगी की इस खास योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक के दो बागवान या किसानों को ड्रोन पायलट के रुप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये ड्रोन पायलट अपने विकास खण्ड के गांवों में बागों व खेतों में ड्रोन से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकेंगे। इन्हीं पायलटों की संस्तुति पर ब्लॉक के अन्य युवाओं व किसानों को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

यूपी सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य
उत्तर प्रदेश के किसानों तक सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ पहुंचे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए यूपी सरकार ने 46.19 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने की स्वीकृति दे दी है। इस धनराशि से कुल 4 मदों में 92 कार्यों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। जिन कार्यों को इस धनराशि के जरिए पूरा किया जाएगा उसमें 8 कार्यालय से जुड़े कार्य, 15 गाड़ियों के अनुरक्षण व पेट्रोल आदि खरीद तथा 42 अन्य व्यय समेत 27 सब्सिडी केसेस की पूर्ति प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications