NEET RESULTS 2024: नीट यूजी की परीक्षा में उत्तर प्रदेश रहा टॉप परफॉर्मर,जानिए कितने छात्रों ने निकाली परीक्षा
NEET RESULTS 2024 Uttar Pradesh: नीट यूजी का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश टॉप परफार्मर के रुप में निकल कर सामने आया है। आइए एक नजर डालते हैं यहां के कितने छात्रों ने बाजी मारी है।
उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी की परीक्षा में सबसे अच्छा परफॉर्म किया है। यूपी के कुल 165,047 छात्र-छात्राओं ने नीट यूजी 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जहां 142, 665 अभ्यर्थियों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है।

जानकारी के मुताबिक, इस साल 13.16 लाख छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहली बार 67 छात्रों ने 720 में से पूरे 720 अंक हासिल कर कट ऑफ में फर्स्ट रैंक हासिल की।
पिछले साल करीब 20,38, 596 छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी। वहीं इस वर्ष करीब 23, 33, 297 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है जो इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि नीट यूजी अभ्यर्थियों की संख्या पिछले साल से बढ़ी है। वहीं सफल हुए कैंडिडेट्स की संख्या 13, 16, 268 है। पिछले वर्ष सफल कैंडिडेट्स की संख्या 11,45,976 थी।
नीट एक प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर एनटीए द्वारा कराया जाता है। इस परीक्षा के जरिए मेडिकल के सभी यूजी और पीजी मेडकिल व डेंटल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications