UP Chunav Analysis: यूपी की इन सीटों पर BJP के निकलते आंसू! जब INDIA गठबंधन के पक्ष में होतीं मायावती
Uttar Pradesh Chunav Analysis: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले रहे हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने बहुमत के आंकड़े 272 को छू तक न सकी। मोदी लहर विफल होती नजर आई। बीजेपी को 240 सीटें मिली। भले ही, सदन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं है। उधर, बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने 53 के आंकड़ें के साथ नरेंद्र मोदी के लिए पीएम तौर पर तीसरे कार्यकाल का कार्पेट जरूर बिछा दिया है।
गौर करने वाली बात यह है कि सूबे में 'मोदी मैजिक' और 'राम मंदिर कार्ड' पूरी तरह से विफल नजर आया। 80 सीटों वाले राज्य में से बीजेपी सिर्फ 33 पर ही सिमट कर रह गई, जबकि 2019 में पार्टी ने 62 सीटें और करीब 50 प्रतिशत वोट जीते, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दो और सीटें जीतीं थी।

वहीं, कांग्रेस ने इस बार अपनी भूमिका में काफी सुधार करते हुए रायबरेली और अमेठी समेत सूबे की 6 सीटें झटकी, जबकि कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें झटकीं। खास बात यह है कि मायावती की बसपा का खाता ही नहीं खुल सका। भले ही, एनडीए की मदद से बीजेपी सत्ता में आ जाए। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि मायावती को अगर मना लिया गया होता और बसपा इंडिया गठबंधन के पक्ष में होती तो, बीजेपी को सूबे में खून के आंसू रुला सकती थी। आइए समझते हैं कैसे?
- अकबरपुर सीट: इस सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह को 517423 मत मिले। उन्होंने 44345 वोटों के अंतर से सपा के राजाराम पाल को हरा दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर बसपा के राजेश कुमार द्विवेदी 73140 मत मिले। अगर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मायावती की बसपा होती तो, बीजेपी को करारा झटका लग सकता था।
- अलीगढ़ सीट- यहां पर बीजेपी के सतीश कुमार गौतम को 501834 मत मिले। जबकि सपा के बिजेंद्र सिंह को 486187 मत हासिल हुए। वहीं, 123929 मतों के साथ बसपा के हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई।
- अमरोहा सीट - यहां पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर को 476506 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के कुंवर दानिश अली ने अपना जोर दिखाते हुए 447836 मत समेटे। जबकि, बसपा के मुजाहिद हुसैन ने 164099 मत झटके।
- बांसगांव सीट- यहां पर बीजेपी के कमलेश पासवान 428693 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के सदल प्रसाद ने अपना जोर दिखाते हुए 425543 मत समेटे। जबकि, बसपा के रामसमुझ ने 64750 मत झटके।
- बिजनौर- इस सीट पर राष्ट्रीय लोक दल यानी आरएलडी ने 404493 मत बटोरते हुए सपा के दीपक को 37508 मतों के अंतर से हरा दिया। वहीं, चुनावी रेस में बसपा के विजेंद्र सिंह 218986 मतों के साथ डटे रहे।
- भदोही- इस सीट पर बीजेपी का जादू काम कर गया। यहां बीजेपी के डॉ. विनोद कुमार बिंद ने 459982 मत अपने खाते में खींचकर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी ने 415910 और बसपा के हरिशंकर 155053 मत पर ही रह गए।
आइए अन्य सीटों के आंकड़ों में समझें अंतर....
देवरिया-
- जीते- बीजेपी- शशांक मणि- 504541 (+ 34842)
- कांग्रेस- अखिलेश प्रताप सिंह- 469699 (-34842)
- बसपा- संदेश - 45564 (-458977)
फर्रुखाबाद-
- जीते- बीजेपी- मुकेश राजपूत- 487963 (+ 2678)
- सपा- डॉ. नवल किशोर शाक्य- 485285 (-2678)
- बसपा- क्रांति पांडे-45390 (-442573)
फतेहपुर सीकरी-
- जीते- बीजेपी- राजकुमार चाहर- 445657 (+ 43405)
- जीते- कांग्रेस- रामनाथ सिंह सिकरवार- 402252 (-43405)
- बसपा- पी.टी. रामनिवास शर्मा-120539 (-325118)
हरदोई-
- जीते- बीजेपी- जय प्रकाश- 486798 (+ 27856)
- सपा- उषा वर्मा- 458942 ( -27856)
- बसपा- भीमराव अंबेडकर-122629 ( -364169)
मेरठ-
- जीते- बीजेपी- अरुण गोविल- 546469 (+ 10585)
- सपा- सुनीता वर्मा- 535884 (-10585)
- बसपा- देवव्रत कुमार त्यागी-87025 (-459444)
मिर्जापुर-
- जीते- अपना दल (सोनीलाल)- अनुप्रिया पटेल- 471631 (+ 37810)
- सपा- रमेश चंद बिंद- 433821 (-37810)
- बसपा- मनीष कुमार- 144446 (-327185)
मिश्रिख-
- जीते- बीजेपी- अशोक कुमार रावत- 475016 (+ 33406)
- सपा- संगीता राजवंशी- 441610 (-33406)
- बसपा- बी आर अहिरवार- 111945 (-363071)
फूलपुर-
- जीते- बीजेपी- प्रवीण पटेल- 452600 (+ 4332)
- सपा- अमरनाथ सिंह मौर्य- 448268 (-4332)
- बसपा- जगन्नाथ पाल- 82586 (-370014)
शाहजहांपुर-
- जीते- बीजेपी- अरुण कुमार सागर- 592718 (+ 55379)
- सपा- ज्योत्सना गोंड- 537339 (-55379)
- बसपा- दोद राम वर्मा- 91710 (-501008)
उन्नाव-
- जीते- बीजेपी- स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी- 616133 (+ 35818)
- सपा- अन्नू टंडन- 580315 (-35818)
- बसपा- अशोक कुमार पांडे- 72527 (-543606)
यह भी पढ़ें - Lok Sabha 543 Seats Winners List: एक क्लिक में जानें देशभर के चुनाव नतीजे
UP में 16 सीटें खोने पर BJP होती डैमेज!
गौर करने वाली बात यह है कि अगर यह 16 सीटें (अकबरपुर, अलीगढ़, अमरोहा, बांसगांव, भदोही, बिजनौर, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर सीकरी, हरदोई, मेरठ, मिर्जापुर, मिश्रिख, फूलपुर, शाहजहांपुर और उन्नाव) बीजेपी हार जाती तो, सूबे में सिर्फ 17 सीटों पर ही सिमट जाती। यह बीजेपी की छवि को पूरी तरह से डैमेज करती। उधर, सपा की 37 और कांग्रेस की 6 सीटों में इजाफा होता। वहीं, ओवर ऑल बात करें तो, 224 सीटें ही बीजेपी के पास होतीं। वहीं, बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सिर्फ 277 सीटें रह जातीं। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से केवल पांच अधिक होतीं।












Click it and Unblock the Notifications