'आधार कार्ड दिखाने के बाद भी सीओ ने वोट डालने नहीं दिया उन्होंने हमें...', मतदान न करने पर आक्रोशित हुए लोग

Uttar Pradesh lok Sabha Chunav Voting: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सोमवार सुबह से मतदान हो रहा है। इसी बीच मोहनलालगंज लोकसभा की सिधौली विधानसभा के कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर मतदान से रोकने का आरोप लगाया है।

वायरल हुआ वीडियो
समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लोग मतदान न कर पाने की वजह बता रहे हैं।

up

आधार कार्ड दिखाने के बाद भी मतदान से रोका
वीडियो में लोग बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस और प्रशासन द्वारा किस तरह से आधार कार्ड दिखाने के बाद भी वोट नहीं देने दिया जा रहा है।

LIVE UP Lok Sabha Chunav: सुबह 11 बजे तक 27.67% मतदान, रायबरेली में सबसे अधिक वोटिंग इस गांव का है मामला

Recommended Video

    आधार कार्ड दिखाने के बाद भी सीओ ने वोट डालने नहीं दिया उन्होंने हमें

    यह पूरा मामला गढ़िया हसनपुर का है। जहां ग्रामीणों के मुताबिक, सीओ आलोक कुमार थाना सिधौली दो-तीन गाड़ियों से आए और मतदाताओं को डरा धमका कर भगा दिया। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ वोटर आई से ही पड़ेगा।

    इस पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उसने कहा कि क्या निष्पक्ष मतदान नहीं होगा? क्या भाजपा सत्ता के इशारे पर पुलिसियां गुंडई होगी? यह उचित नहीं है। इन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+