गोरखपुर लोकसभा सीट: क्या गोरक्षपीठ की परंपरागत सीट पर विजेता रहेंगे रवि किशन या काजल निषाद देंगी मात?
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Gorakhpur: पूरे देश में अंतिम व सातवें चरण का मतदान शनिवार को होना है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर देश व दुनिया की नजर है। नजर इसलिए हैं क्यों कि यह सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है और वो इसी सीट से पांच बार सांसद रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट फिल्मस्टार रवि किशन शुक्ला को सौंप दी। रवि किशन शुक्ला इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी के रुप में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद भी चुनाव मैदान में हैं। मुकाबला रोचक है एक तरफ जहां सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर हैं तो वहीं काजल निषाद तीन दशकों से इस सीट पर बीजेपी के वर्चस्व को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
रवि किशन शुक्ला दोबाारा गोरखपुर की जनता का विश्वास जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया हैं वहीं काजल निषाद भी अस्वस्थ्य होने के बाद लगातार जनसंपर्क करती हैं। सबका अपना जनाधार है और दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने जहां पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों की बात आम जनता के बीच रखी है तो काजल निषाद ने बेरोजगारी और मंहगाई पर सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही है। दोनों प्रत्याशीयों ने इस भीषण गर्मी में भी अपने प्रयासों में कमी नहीं की है।
आज मतदान होगा और दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटिका में कैद हो जाएगा। मुकाबला दोनों में रोचक है। चार जून को परिणाम आयेगा जिसका सभी को इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications