CM योगी के लोकसभा सीट से इस्तीफे की खबर गलत, सरकार ने किया खंडन
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात इस खबर को खंडित करते हुए सूचना सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसद पद से इस्तीफे की खबर गलत है।
लखनऊ। मीडिया में खबरें आ रही थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने अपने लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उप राष्ट्रपति चुनाव के बाद खबरें आई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में उप राष्ट्रपति चुनाव के बाद सासंद पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन यूपी सरकार की ओर से इस खबर को खंडित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात इस खबर को खंडित करते हुए सूचना सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसद पद से इस्तीफे की खबर गलत है।
सूचना प्रमुख सचिव, अवनीत कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम के लोकसभा पद से इस्तीफे की खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा से इस्तीफा नहीं दिया था।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने मार्च में मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था और उन्हें छह महीनों के भीतर यूपी विधानसभा के सदन के लिए चुन लिया गया। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से 5 बार सांसद बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications