लखनऊ में यूपी राज्य हज समिति की बाहरी दीवारें हुई भगवा

लखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सरकारी भवनों को भगवा रंग रंगने का काम जारी है। पहले सीएम कार्यालय की दीवारों को भगवा रंग में रंगा गया, अब लखनऊ स्थित हज हाउस की बाहरी दीवारों की पुताई भी भगवा रंग में कर दी गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि इस मामले में विवाद की आवश्यकता नहीं है। भगवा रंग ऊर्जा का प्रतीक है और चमकदार होने की वजह से इमारतों पर अच्छा लगता है।

भगवा रंग में रंगा गया लखनऊ का हज हाउस

भगवा रंग में रंगा गया लखनऊ का हज हाउस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बापू भवन के सामने स्थित यूपी राज्य हज समिति की बाहरी दीवारें शुक्रवार को भगवा रंग में रंगी हुई नजर आई। इससे पहले हज हाउस की दीवारें सफेद और हरे रंग में रंगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस में भगवा पेंट कराया गया है। हज हाउस की दीवारों के भगवा रंग में रंगे जाने की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

क्या बोले मंत्री मोहसिन रजा...

क्या बोले मंत्री मोहसिन रजा...

हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग में रंगने के मामले में यूपी के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में विवाद पैदा करने की जरूरत नहीं है। भगवा रंग ऊर्जा का प्रदान करता है और ये रंग चमकदार होता है, जिसकी वजह से इमारतें खूबसूरत नजर आती हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं मिल रहा इसलिए वो इस तरह की अप्रासंगिक बातों को तूल दे रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

पहले भी भगवा रंग में रंगी गई हैं कई सरकारी इमारतें

पहले भी भगवा रंग में रंगी गई हैं कई सरकारी इमारतें

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार के आने के बाद कई इमारतों को भगवा रंग में रंगा गया है। खास तौर से लखनऊ स्थित सीएम कार्यालय की दीवारों को भगवा रंग में रंगा गया। केवल लखनऊ में ही नहीं प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी कई सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगा गया है। इससे पहले पीलीभीत के 100 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे। कानपुर का सरकारी अस्पताल भी भगवा रंग में रंगा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+