UP में प्रचंड जीत के बाद क्या योगी होंगे अगले PM पद के उम्मीदवार ?
UP में प्रचंड जीत के बाद क्या योगी होंगे अगले PM पद के उम्मीदवार ?
नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जीत के हीरो रहे योगी आदित्यनाथ ठीक पांच साल बाद आज फिर से दोबारा सत्ता हासिल की है। भाजपा ने मोदी-योगी के डबल इंजन के नाम पर ये चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता हासिल कर भाजपा ने 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अब पीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर जोरशोर से चर्चा होने लगी है।

चला योगी का जादू
यूपी में चुनावी जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री पद के दावेदार बन सकते है। भविष्य में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार योगी हो सकते हैं या नहीं, जब ये सवाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर हामी भरी और कहा कि क्यों नहीं योगी पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। यूपी चुनाव के दौरान इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने भी माना कि योगी आदित्यनाथ भविष्य में भाजपा के पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं।

योगी होंगे PM पद के दावेदार?
आपको बता दें कि साल 2017 में भाजपा ने पीएम मोदी के फेस पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं 2022 में भाजपा ने मोदी और योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और योगी के विकास को मुद्दा बनाया। भाजपा ने यूपी के लिए योगी है उपयोगी का नारा दिया तो जनता ने भी उन्हें सिर आंखों पर बिठाया और आज बपंर जीत हासिल की। यो योगी का ही असर था कि इस चुनाव में न तो किसान आंदोलन पर की गई नकारात्मक राजनीति का असर पड़ा और न ही महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना प्रकोप के प्रबंधन जैसे मुद्दे भाजपा के जीत के रथ को रोक सके।

योगी फेस पर लड़ा चुनाव
पार्टी ने चुनाव के दौरान यूपी में योगी के विकास मॉर्डल को खूब भुनाया और योगी मॉडल के नाम पर ये जीत हासिल की। संगठन को समेट कर रखने की क्षमता, पार्टी के कार्यकर्ताएओं को जोड़े रखने की उनकी क्षमता और पांच सालों में यूपी के विकास का नतीजा आज यूपी में भाजपा को मिला है और अब योगी को लोग पीएम मोदी का उत्तराधिकारी मान रहे हैं।
UP में 'बहनजी' को करारी शिकस्त,पंजाब और उत्तराखंड में हार, अस्तित्व के संकट का सामना कर रही बसपा












Click it and Unblock the Notifications