भाजपा को एग्जिट पोल में बहुमत मिलने पर बोले ओम प्रकाश राजभर, न दें टेलीविजन पर ध्यान
भाजपा को एग्जिट पोल में बहुमत मिलने पर बोले ओम प्रकाश राजभर, न दें टेलीविजन पर ध्यान
लखनऊ, 08 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग 07 मार्च को समाप्त हो गई है। आखिरी चरण के मतदान के बाद पार्टियों की हार जीत को लेकर तमाम टीवी चैनलों के सर्वे भी सामने आ गए है। ज्यादातर सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर से सरकार बनने जा रही है। हालांकि, विपक्षी दलों के नेता एग्जिट पोल को मानने से इनकार कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि टीवी पर ध्यान न दे, 10 मार्च का इंतजार करें।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए कहा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की। राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है..
टेलीविजन पर ध्यान न दें...
जब तक गिनवाई नहीं
तब तक ढिलाई नहीं!
EVM मशीन पर रहे हमेशा धान्य...'
इससे पहले जयंत चौधरी का भी एग्जिट पोल को लेकर बयान सामने आया। जयंत ने कहा, ''ये एक राय है, मैं इससे सहमत नहीं हूं। जो उत्साह हमने देखा, परिवर्तन लाने के लिए एक निश्चय लोगों में था। मुझे लगता है सर्वे से अलग नतीजे होंगे। गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है।''
तो वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, 'उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं।' बता दें कि सोमवार शाम को एग्जिट पोल आने से पहले अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत के दौरान ये बात कही। अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 300 से ज्यादा सीटों के साथ हम प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं।
Recommended Video
उन्होंने प्रचार के दौरान झूठ और नकली डेटा पेश करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे महसूस किया और मुद्रास्फीति बेरोजगारी के खिलाफ और विकास और अपने भविष्य को देखते हुए वोट किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा-सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!












Click it and Unblock the Notifications