डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ कुएं में मिली मां की डेडबॉडी

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रकूरेभार के तिवारीपुर भटवारा गांव निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी सरिता अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची पूर्णिमा को बुधवार की शाम लेकर घर से निकली।

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में मां और बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी मां-बेटी को निकाल कर सीएचसी कूरेभार लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ कुएं में मिली मां की डेडबॉडी

बुधवार को बेटी संग लापता हुई थी सरिता

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रकूरेभार के तिवारीपुर भटवारा गांव निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी सरिता अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची पूर्णिमा को बुधवार की शाम लेकर घर से निकली। घंटों बीत गए और वो वापस नही आयी तो परिजनों ने महिला की तलाश शुरू किया था।

गांव के एक कुएं में मिली बाॅडी

आज गांव के ही पवन तिवारी के घर के पास स्थित कुएं में ग्रामीणों ने सरिता व बच्ची पुर्णिमा की लाश उतराते देखा तो ग्रामीणों ने गुहार लगाई। देखते ही देखते कुएं के भारी जुट गई, मौजूद ग्रामीणों ने जुट कर महिला व बच्ची को बाहर निकाला और सीएचसी कूरेभार लेकर पहुंचे। यहां सीएचसी के डाक्टरों ने सरिता व पूर्णिमा को मृत घोषित कर दिया।

2007 में हुई थी शादी

बता दें कि थाना मोतिगरपुर अन्तर्गत ग्राम डीगूरपुर निवासी सरिता का विवाह वर्ष 2007 में कूरेभार थाने के तिवारीपुर भटवारा निवासी सियाराम विश्वकर्मा के पुत्र रविशंकर विश्वकर्मा के साथ हुआ था। सरिता के दो बच्चे हैं, जिसमें एक 7 वर्षीय पुत्र शशांक शेखर व एक पुत्री पुर्णिमा थी। इसमें पूर्णिमा की अब घटना के दौरान मौत हो चुकी है।

शिकायत पर करेंगे कार्यवाही

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है। वही थानाध्यक्ष कूरेभार वीरेन्द प्रताप यादव का कहना है कि घटना की जानकारी नही है। यदि कोई शिकायत करेगा तो कार्यवाही अवश्य की जाएगी। उन्होंने कहा की फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+