UP Weather: चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, वाराणसी, गोरखपुर समेत यूपी के 27 जिलों में भारी बारिश का Alert

UP Weather forecast: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले सप्ताह से चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन अब राहत की खबर आ रही है। बुधवार से अगले एक-दो दिन तक मौसम सुहाना रहेगा।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह चक्रवात है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी देखने को मिलेगा। चक्रवात के कारण अगले दो दिनों तक मौसम काफी नरम रहेगा और कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है।

Uttar Pradesh Cyclone weather news today

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है जो बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में वाराणसी में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसका असर 26 सितंबर को भी देखने को मिल सकता है।

आईएमडी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से जारी अलर्ट में वाराणसी, गोरखपुर और मिर्जापुर समेत उत्तर प्रदेश के कुल 27 जिलों के नाम शामिल हैं।

इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बुधवार को सुबह 8:30 से गुरुवार सुबह 8:30 तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर आदि जनपदों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।

27-28 को बरसात की संभावना
इसी तरह आईएमडी की वेबसाइट पर जारी ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि बुधवार और गुरुवार को वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अनुमान है। शनिवार के बाद वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम सामान्य हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+