उत्तर प्रदेश: रोडवेज संविदाकर्मियों की बढ़ेगी सैलरी, सीएम योगी ने दी खुशखबरी, एक दिसंबर से होगा लागू

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज के संविदाकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम योगी ने संविदाकर्मियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है।

यूपी सरकार ने कहा कि पहली दिसंबर से संविदा कार्मिकों की सैलरी में इजाफा किया जाएगा। उन्हें 14 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश: रोडवेज संविदाकर्मियों की बढ़ेगी सैलरी

सीएम योगी के इस फैसले के बाद 30 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को फायदा मिलेगा। उनकी सैलरी में 700 से लेकर 1000 रुपये तक प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी। प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

ड्राइवरों और कंडक्टरों की सैलरी एक बार फिर बढ़ाई गई है। इससे पहले उन्हें 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिल रहा था। जिसमें 14 पैसे प्रतिकिलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। जो बढ़कर अब 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। अब ड्राइवरों और कंडक्टरों की सैलरी में 700 से लेकर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी एक दिसंबर से लागू होगी।

इसे आसान भाषा में भी समझ सकते हैं। आमतौर पर ड्राइवरों और कंडक्टरों को एक महीने में 5500 किलोमीटर की दूरी तय करना होता है। अब 14 पैसे प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। जिससे उन्हें हर महीने अब 700-800 रुपये अधिक मिलेंगे।

यूपी में संविदा कर्मियों ड्राइवरों और कंडक्टरों की संख्या 19874 है। वहीं, उत्तम व उत्कृष्ट श्रेणी के ड्राइवर व कंडक्टरों को 933 रुपये अब अधिक मिलेंगे। अधिक किलोमीटर तय करने पर अधिक पैसे मिलेंगे। जितने किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से पैसे की बढ़ोतरी होगी।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र ने रोडवेज के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों की मांग पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीएम गहलोत ने दलोत प्रतापगढ़ में की मतदान की अपील, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का किया आह्वान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+