Rajasthan News: सीएम गहलोत ने दलोत प्रतापगढ़ में की मतदान की अपील, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का किया आह्वान
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दलोत प्रतापगढ़ में कांग्रेस गारंटी यात्रा के दौरान पार्टी प्रत्याशी रामलाल मीना के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'इक बगल में सूर्य होगा, इक बगल में गारंटियां। वाकई शानदार ! एक ओर डूबते सूर्य की बिखरती स्वर्णिम आभा तो दूसरी ओर फहराते परचम से स्वर्णिम होता राजस्थान। आज दलोत प्रतापगढ़ की कांग्रेस गारंटी यात्रा में अस्ताचल के सूरज ने उदयाचल के राजस्थान और प्रत्याशी श्री रामलाल मीना को आशीष दी।













Click it and Unblock the Notifications