कांवड़ लेने निकले 3 जिगरी दोस्‍तों को लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्‍कर, हाथ कटकर दूर जा गिरा

बिजनौर। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे तीन दोस्‍तों का उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक्‍सीडेंट हो गया। उन्‍हें ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्‍कर लगी। एक्‍सीडेंट इतना दर्दनाक था कि, एक कांवड़िए का हाथ भी कटकर दूर जा गिरा। इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में तीनों को मेरठ ले जाया गया। जहां उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

uttar pradesh bijnor meerut accident: 3 kanwariya friends collided with tractor trolley; hospitalized

इस एक्‍सीडेंट के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, हादसे के शिकार तीनों घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं। वे बाइक पर सवार थे। मेरठ से बिजनौर होते हुए उन्‍हें हरिद्वार जाना था। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्‍कर हुई। पता चलते ही पुलिस की वैन दौड़ी आई। पुलिस के जवानों ने तुरंत तीनों कांवड़ियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। हालांकि, उनकी हालत को गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

एक पुलिसकर्मी ने कहा कि, उक्‍त हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया। उसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि, हादसे के शिकार लोगों की पहचान मेरठ जिले मुरलीपुर गांव निवासी गौरव, रब्बू और उनके आशु के रूप में हुई है। वे तीनों साथ कांवड़ लेने निकले थे। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। देर रात मंडावर चंदक रोड पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्‍कर हुई। टकराने के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के दौरान एक कावड़िए का एक हाथ कटकर भी दूर जा गिरा।

इसी तरह एक भयावह हादसा उत्तर प्रदेश के ही हाथरस जिले में भी हुआ था। जहां एक अनियंत्रित डंपर ने ग्वालियर जिले (मध्य प्रदेश) के कांवड़ियों को रौंदा डाला था। उस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+