UP Election 2022: बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल, पहली लिस्ट में 107 उम्मीदवारों के नाम से उठाया पर्दा
लखनऊ, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है, इसी क्रम में आज भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। यूपी की सत्तारूढ पार्टी बीजेपी ने अपने पहली सूची में पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जबकि 2 सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की उम्मीदवारी का भी ऐलान किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने किया। बता दें कि यूपी में 7 चरणों में वोटिंग की जाएगी, पहले फेज के लिए मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा और दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को वोटिंग कराई जाएगी।

चुनाव के नतीजों की घोषणा 10 मार्च, 2022 को की जाएगी। गौरतलब है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले में सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। उधर, यूपी में चुनावी संग्राम के लिए सपा-रालोद गठबंधन ने गुरुवार को अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जबकि कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, जिसमें से 50 टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए गए। वहीं शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भी 53 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली लिस्ट जारी की।
यह भी पढ़ें: बीजेपी की पहली लिस्ट के कई नाम आये सामने, जानिए किस उम्मीदवार को मिली टिकट: रिपोर्ट
Recommended Video
प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 21 प्रत्याशियों पहली बार टिकट दिया गया है। वहीं उम्मीदवारों में कई डॉक्टरों और महिलाओं का भी नाम शामिल है। जबकि 20 विधायकों का टिकट इस बार बीजेपी ने काट दिया है और 63 सिटिंग विधायक को फिर से मौका दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पछले 5 वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज पर नकेल कसी है। यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। प्रदेश में विकास का कार्य भी तेजी से हो रहा है, नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications