चंद्रशेखर से क्यों नहीं हुआ यूपी चुनाव में गठबंधन, अब अखिलेश ने बताई वजह
लखनऊ, 15 जनवरी: चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और अखिलेश यादव की पार्टी के बीच चल रही गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया हैं। इस बात की घोषणा शनिवार सुबह चंद्रशेखर आजाद ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं, अब इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी समाने आया हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो चंद्रशेखर दो सीटें दी थी, लेकिन वो खुद ही पीछे हट गए।
Recommended Video

दरअसल, चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि 'मैंने एक महीन 10 बार गठबंधन को लेकर कोशिश की, लेकिन कल (शुक्रवार) उन्होंने अपमानित किया।' चंद्रशेखर ने कहा कि अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह केवल यह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें।
वहीं, अब चंद्रशेखर के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी। रामपुर जिले की मनिहारान विधानसभा सीट और गाजियाबाद जिले की एक सीट चंद्रशेखर आजाद को दी गई थी। लेकिन उन्होंने किसी से फोन पर बात की। इसके बाद गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी अयोध्या से तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ) अपने घर भेज दिया। अब मुझे लगता है कि गोरखपुर में ही उन्हें रहना पड़ेगा अब वहां से वापस आने की ज़रूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications