'कहा था ना मिट्टी में मिला देंगे...', उस्मान चौधरी के एनकाउंटर पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ट्वीट
उमेश पाल पर गोली चलाने के बाद उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद भाजपा नेता शलभमणि त्रिपाठी ने बोले, कहा था ना मिट्टी में मिला देंगे।

यूपी पुलिस ने आज सुबह-सुबह उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए उस्मान चौधरी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। विधानसभा में विपक्ष ने इस हत्याकांड के बाद योगी सरकार को आड़े हाथ लिया था। विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। आज उस्मान चौधरी के एनकाउंटर के बाद भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने योगी सरकार के बयान को याद दिलाया।
शलभ मणि त्रिपाठी ने उस्मान चौधरी के एनकाउंटर के बाद ट्वीट करके लिखा, कहा था ना कि मिट्टी में मिला देगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर। शलभ मणि ने उस्मान चौधरी की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह सरेआम उमेश पाल पर गोली चला रहा है। यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ आज सुबह उस्मान के साथ एनकाउंटर हुआ है।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को पता चला था कि उस्मान मध्य प्रदेश में भागने की कोशिश कर रहा है, जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसकी घेरेबंदी शुरू की। पुलिस को देखने के बाद उस्मान ने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में उस्मान को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आज दोपहर 12 बजे के बाद उस्मान का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 3 डॉक्टरों की टीम यह पोस्टमार्टम करेगी, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications