UPSC IIS: भारतीय सूचना सेवा में चुने गए अमन गुप्ता, देश में हासिल की 12 वीं रैंक

UPSC IIS Result 2023: अमन गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा (IIS) की परीक्षा में देश के अंदर 12वां स्थान प्राप्त किया है। अमन गुप्ता का चयन हिंदी भाषा के लिए हुआ है। इस परीक्षा में सफल हुए अमन पेशे से पत्रकार हैं और बुंदेलखंड के रहने वाले हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित ग्रुप बी अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अमन गुप्ता का नाम भी है। अमन ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल की है। अमन ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के जालौन से की है।

Aman Gupta

ग्रेजुएशन करने के बाद अमन गुप्ता ने नई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से 2016 में पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और तब से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऑल इंडिया रेडियो में भी बतौर कैजुअल अनाउंसर काम कर चुके अमन दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

इसके अलावा पत्रकारितासे भी जुड़े कई सम्मान उनकी झोली में हैं। उनकी पहचान देश के सबसे युवा पॉडकास्टर के रूप में है और प्रकृति के मुद्दों पर आधारित हिंदी का पहला पॉडकास्ट शुरू करने का श्रेय भी अमन को जाता है। अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अब सरकार के सूचना माध्यमों में काम करेंगे।

बताया कि वह इसके जरिए लोगों तक सरकार की योजनाएं और सूचनाओं की जानकारी पहुंचेगी। ये उनके लिए गर्व की बात होगी, क्योंकि इससे जानकारी और सूचनाओं के अभाव में जी रहे निचले तबके का सामाजिक स्तर सुधरेगा। अमन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपने तमाम साथी पत्रकारों को दिया है।

बता दें, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन सीनियर ग्रेड ऑफिसर के 34 पदों पर चयन के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी और कई क्षेत्रीय भाषाओं के पद शामिल हैं। लंबे समय से इस नियुक्ति के परिणाम का अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे, क्योंकि किन्हीं कारणों से ये भर्ती कोर्ट में फंस गई थी।

अब जाकर परिणाम घोषित हुआ है तो अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी आई है। तो वहीं, अमन गुप्ता को मिली इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+