UPPSC: आ गया मेडिकल डिपार्टमेंट की भर्ती का रिजल्ट, देखें यहां
इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल डिपार्टमेंट की दो भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। राजकीय मेडिकल कालेज में बायोकेमेस्ट्री प्रवक्ता व फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी भर्ती का रिजल्ट घोषित हुआ है। राजकीय मेडिकल कालेज में बायोकेमेस्ट्री प्रवक्ता पद पर 9 लोगों का चयन हुआ है। 6 पद खाली है। जबकि फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी के पद पर एक का चयन हुआ है। सभी के नाम, अनुक्रमांक के साथ रिजल्ट की नोटिस चस्पा कर दी गई है । साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर भी रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है । सीधे रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा ।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=863
यहां से आप राजकीय मेडिकल कालेज में बायोकेमेस्ट्री प्रवक्ता पर चयनित अभ्यार्थी का रिजल्ट देख सकते है।
लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=864
यहां से आप फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी पर चयनित अभ्यार्थी का रिजल्ट देख सकते है।
कैसे देखे रिजल्ट
आप रिजल्ट देखने के लिये आयोग की वेबसाइट पर जायें (uppsc.up.nic.in) यहां दाहिने तरफ पर लाला पट्टी के नये लिंक दिए गए हैं। इनमे फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी व राजकीय मेडिकल कालेज में बायोकेमेस्ट्री प्रवक्ता के लिंक पर क्लिक करें रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा।
रिजल्ट जारी करते हुये आयोग के संयुक्त सचिव दयाशंकर पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी के एक पद पर जय शंकर सिंह का चयन हुआ है। जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती में चयनित मेडिकल व नानमेडिल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है । 6 पद खाली हैं। उन्हे अग्रेनीत किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications