सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिला, पुरुष का फोटो अपलोड या शेयर करना हराम, देवबंद ने जारी किया फतवा

सहारनपुर। इस्लामिक संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने सोशल मीडिया पर फोटो लगाने या शेयर करने को हराम करार दिया है। इसके लिए फतवा भी जारी किया गया है। यह फतवा उस सवाल के जवाब में आया है, जिसमें एक शख्स ने लिखित में पूछा था कि क्या फेसबुक और वाट्सऐपर पर अपनी या पत्नी का फोटो अपलोड करना इस्लाम में वाजिब है? इसके जवाब में फतवा विभाग ने स्पष्ट कहा कि मुस्लिम पुरुषों और महिला अपनी या अपने परिवार की फोटो फेसबुक, वाट्सऐप या किसी भी सोशल साइट पर अपलोड या शेयर करना इस्लाम में वाजिब नहीं है। दारुल उलूम की ओर से कहा गया है कि यह फतवा जारी तो सिर्फ एक व्यक्ति के लिए हुआ है लेकिन यह दुनिया भर के सभी मुस्लिमों के लिए हैं।

सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिला, पुरुष का फोटो अपलोड या शेयर करना हराम, देवबंद ने जारी किया फतवा

विभाग का कहना है कि पूरी दुनिया के लोग आपस में सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। इस मसले पर मदरसा जामिया, हुसैनिया के मुफ्ती तारीख कासमी ने कहा कि यह फतवा बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के अनुसार फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी या पत्नी या फिर किसी भी अन्य महिला की फोटो अपलोड करना या शेयर करना नाजायज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+