26 जून से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुरू होंगे नामांकन, 3 जुलाई होगी वोटिंग, रात तक आएगा रिजल्ट

लखनऊ, जून 15: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज यानी मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जबकि, तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। जिसका परिणाम रात तक घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार यानी 14 जून को अधिसूचना जारी कर चुका है।

Recommended Video

    UP Zila Panchayat President Election 2021: 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगी Voting | वनइंडिया हिंदी
    UP Zila Panchayat Chunav: Nominations for the post of Zila Panchayat president will start from June 26

    बता दें कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम पिछले महीने मई को घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी थी। तभी से जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव का इंतजार हो रहा था। प्रदेश सरकार ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने का फैसला किया है, वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव जुलाई में कराए जाने की संभावना है।

    आपको बता दें कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के 75 पद हैं और इन पदों के लिए चुने गए जिला पंचायत सदस्य अपने बीच में से किसी एक प्रत्याशी को चुन सकेंगे। जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 3050 है। इनमें से अप्रैल में हुए चुनाव में सात पदों पर नामांकन नहीं होने से चुनाव नहीं हो पाया था। इसलिए आयोग को इन पदों को भरने के लिए उपचुनाव करवाना पड़ा। इस उपचुनाव में ललितपुर में एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया था, बाकी छह पदों पर 12 जून को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना सोमवार को हुई और इन सभी छह पदों पर सबसे अधिक मत पाने प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+