UP की महिला लूडो में पैसे हारी तो खुद को ही लगाया दांव पर, फिर हारी तो मकान मालिक के साथ रहने लगी

उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला लूडो में पैसे हारने के बाद खुद को ही मकान मालिक के साथ दांव पर लगा दिया।

online ludo

किसी भी चीज की लत बुरी है। अगर समय पर इससे बाहर नहीं निकल पाए तो इंसान को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। चाहे बाद में भले ही उसे पश्चावा हो। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से आया है। यहां पर एक महिला को मकान मालिक के साथ लूडो खेलने की ऐसी लत लगी कि पैसे हारने के बाद उसने खुद को ही गिरवी रख दिया। जब इस बात का पता महिला के पति को चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक जिस महिला ने लूडो में हारने के बाद पैसे खत्म होने पर खुद को गिरवी रखा है, उसका नाम रेनू है। बताया जाता है कि महिला राजस्थान के जयपुर में काम करने वाले उसके पति की तरफ से भेजे गए पैसों से जुआ खेलती थी। महिला जुए की इस कदर आदि हो गई थी कि हर दिन मकान मालिक के साथ खेलती थी।

ऐसे में एक दिन ऐसा भी जब महिला लूडो में हार गई और उसके पास पैसे भी नहीं बचे। लेकिन लूडो खेलने की लत की वजह से उसने खुद को ही दांव पर लगा दिया। हालांकि, इस बार भी वह हार गई। इसके बाद उसने अपने पति को फोन कर पूरी घटना बताई। उसके पति ने प्रतापगढ़ आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना को पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया है।

रेनू के पति ने पोस्ट में दावा किया है कि वह देवकली में किराए के मकान में रहता था। छह माह पहले वह जयपुर काम करने गया और अपनी पत्नी को रुपए भेजता रहा, जिसे वह जुए में लगा लेती थी। पैसे खत्म होने के बाद, उसने खुद को लूडो पर दांव लगाया और हार गई।

महिला के पति के मुताबिक वह अब मकान मालिक के साथ रहने लगी है। हालांकि, मैंने उसे मकान मालिक को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह ऐसा करने को तैयार नहीं हो रही है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि हम पूरे मामले की जांच के लिए मकान व्यक्ति से संपर्क कर रहे हैं। जैसे उससे संपर्क होता है हम मामले की जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें- Gujarat Election: जानिए गुजरात में कितनी महिला उम्मीदवार जीतती रही हैं ? इमाम के बयान पर हो रहा है विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+