Varanasi Weather: आने वाले दिनों में घना कोहरा छाएगा या फिर होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा वाराणसी का मौसम
Varanasi Weather: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पिछले कई दिनों से बरसात और घने कोहरे का असर साफ देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कई जनपदों में स्कूलों की छूट्टी कर दी गई है।
ऐसी ही स्थिति वाराणसी में भी देखने को मिल रही है। वाराणसी में भी पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। शनिवार को वाराणसी में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि सुबह में और शाम से लेकर रात तक कुछ जनपदों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
बात करें आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों की तो वाराणसी में शनिवार से लेकर गुरुवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि बीच में 9 जनवरी अर्थात मंगलवार को बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।
हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित
वाराणसी में घना कोहरा पढ़ने के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते 5 दिनों से लगातार हर दिन 5 से 6 विमान को निरस्त किया जा रहा है।
इसके अलावा वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद भी दृष्यता कम होने के चलते विमान को उतारने की इजाजत नहीं मिल रही है। ऐसे में विमान को वाराणसी एयरपोर्ट से किसी दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया जा रहा है।
बीते शुक्रवार को भी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले 6 विमान को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा पांच विमान अपने निर्धारित समय से देर से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
वहीं अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को वाराणसी में दृश्यता कम होने के कारण उतरने की अनुमति नहीं मिली उसके बाद विमान को पुनः अहमदाबाद के लिए वापस भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications