UP Weather: कल से बदल सकता है यूपी का मौसम, जानिए कब होगी बारिश

UP Weather: कल से बदल सकता है यूपी का मौसम, जानिए कब होगी बारिश

लखनऊ, 20 अप्रैल: लू के साथ-साथ अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ी रही है। भीषण गर्भी से लोग काफी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि 20 अप्रैल के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update:Delhi समेत कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट, तो कहीं बारिश | वनइंडिया हिंदी
    बारिश होने की है संभावना

    बारिश होने की है संभावना

    मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, लखनऊ में आज (20 अप्रैल) अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। बुधवार को पूरे दिन राजधानी लखनऊ में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रहेंगे।

    आज निकलेगी कड़ाके की धूम

    आज निकलेगी कड़ाके की धूम

    लेकिन, दोपहर में कड़ी धूप रहेगी जिसके कारण लोगों को दिन भर गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। वहीं, कानपुर में भी आज सुबह से ही कड़ाके की धूप रहेगी। जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कई हिस्से में भी आज भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

    छाए रहेगे हल्के बादल

    छाए रहेगे हल्के बादल

    दिन भर कड़ाके की धूप के साथ आज पश्चिमांचल के ज्यादातर हिस्सों में भीषण लूं की स्थिति बने रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। पश्चिमांचल के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में आज गर्मी बढ़ सकती है। जहां बीते कुछ दिनों से पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर के बाद क्षेत्रों में पूरे दिन कड़क धूप रहने का अनुमान है। जिसके कारण इन इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है।

    धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बारिश

    धूल भरी आंधी के साथ हो सकती है बारिश

    हालांकि, 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो सकती है। आईएमडी की मानें तो 21 अप्रैल को पूर्वी यूपी के जिलों में भी कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+