UP weather Update: कई जिलों में तापमान में आएगी गिरावट, बारिश-आंधी की सम्भावना
उत्तर प्रदेश की राजाधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। कई जिलों में हल्की बारिश केसाथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

UP meteorological department, rain and thundershowers: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बदली छाये रहने के आसार हैं। लखनऊ में सुबह से ही आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर संभावित आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
लखनऊ में आज गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ वासियों को शुक्रवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार शहर और इसके आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लखनऊ वासियों को शुक्रवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार शहर और इसके आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना
शुक्रवार को, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो अधिकतम तापमान (40 डिग्री सेल्सियस) से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान (24.5 डिग्री सेल्सियस) से 0.5 डिग्री कम है।
कई जगहों पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर संभावित आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
इन जगहों पर इतना रहा तापमान
गुरुवार को झांसी में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। झांसी के बाद बस्ती और बलिया में केवल मामूली अंतर के साथ दोनों में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 41.9 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 41.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications